BPSC geography previous year question paper

final BPSC GEOGRAPHY pyq

BPSC geography previous year question paper


Download BPSC Geography PYQ

बिहार लोक सेवा आयोग के लिए भूगोल के पिछले 25 वर्ष के प्रश्नों का संकलन एवं विश्लेष्ण


1.जियोडेसी वह विज्ञान है, जो संबंधित है

(a) स्थलीय चट्टान की डेटिंग से

(b) पृथ्वी के आयाम की माप से

(c) पृथ्वी की ऊँचाई और डिप्रेशन की माप से

(d) क्रस्ट द्वारा किए गए परिवर्तनों की रिकॉर्डिंग से

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (e): जियोडेसी पृथ्वी की आकृति (ज्यामितीय आकार), अंतरिक्ष में अभिविन्यास और गुरूत्वाकर्षण को सटीक रूप से मापने और समझने का पृथ्वी विज्ञान है। इस क्षेत्र में इस बात का भी अध्ययन किया जाता है कि ये गुण समय के साथ कैसे बदलते है और अन्य ग्रहों के लिए समान माप, भूगर्भीय घटना, क्रिस्टल सहितगति, ज्वार और ध्रुवीय गति का अध्ययन होता है। अतः (e) विकल्प सही होगा अर्थात एक से अधिक विकल्प सही है।

2.महाद्वीपीय बहाव का सिद्धांत किसके द्वारा विकसित किया गया था?

(a) जे.जे. विल्सन

(b) ए. वेगेनर

(c) डु टोइट

(d) एच. हेस

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): प्रसिद्ध जर्मन विद्वान अल्फ्रेड वेगनर ने 1912 में यह सिद्धांत प्रस्तुत किया। उन्होंने पाया कि वर्तमान महाद्वीपों को मिलाकर एक भौगोलिक एकरूपता दी जा सकती है। उन्होंने इसे भौगोलिक साम्यरूपता (Jig-saw fit) कहा। उनके अनुसार, कार्बोनिफेरस युग में पृथ्वी के सभी स्थलखंड आपस में जुड़े हुए थे।

इस वृहत महाद्वीप को उन्होंने ‘पेजिया‘ नाम दिया। इसके चारों ओर एक वृहत महासागर का विस्तार था जिसे ‘पैथालासा

कहा गया। अंतिम जुरैसिक युग में पैंजिया का विभाजन प्रारंभ हुआ एवं इसका एक भाग उत्तर की ओर तथा दूसरा भाग दक्षिण की ओर विस्थापित हुआ। उत्तरी भाग लॉरिशिया (अंगारालैंड) तथा दक्षिणी भाग गोंडवानालैंड कहलाया। इन दोनों स्थलीय भागों के बीच एक उथला व संकीर्ण महासागर का निर्माण हुआ जिसे टेथिस सागर कहते हैं।

3.सुंडा ट्रेंच किस द्वीप के समांतर स्थित है?

(a) जावा

(b) मालदीव

(c) सुमात्रा

(d) मॉरीशस

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): सुंडा ट्रेंच सुमात्रा द्वीप के समांतर स्थित है। गर्त महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं। सामान्यतः ये 5,500 मी. से भी अधिक गहरे हैं और महासागरों के नितल के छोर पर स्थित होते हैं। इनकी उत्पत्ति भी विवर्तनिक क्रिया से हुई है एवं ये प्रायः वलित पर्वतों या द्वीपीय श्रृंखलाओं के समानांतर विनाशात्मक प्लेट किनारों पर मिलते हैं। ये प्रशांत महासागर में सबसे अधिक पाए जाते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण महासागरीय गर्त

           गर्त          गहराई (मी. में)               स्थिति

 

1. मैरियाना             11022

 

प्रशांत महासागर

 

2. टोंगा

 

            10 882प्रशांत महासागर
3. मिंडनाओं

 

          10.500प्रशांत महासागर
4. प्यूट्र्रोरिको              8.380अटलांटिक महासागर (प.द्वीप समूह)
5. अटाकामा

 

            8065

 

प्रशांत महासागर

 

6. रोमशे

 

            7.758

 

दक्षिणी अटलांटिक महासागर
7. सुंडा

 

            7450दक्षिणी हिंद महासागर

 

4. एक प्रभावी कोरिओलिस बल किस कारण होता है?

(a) सौर प्रणाली

(b) पृथ्वी का घूर्णन

(c) पृथ्वी का आंतरिक भाग

(d) कोलोराडो और खाड़ी धारा

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न आभासी बल को कोरिऑलिस बल कहते हैं। धरातल पर प्रवाहित हवाओं की दिशा वायुदाब तथा पृथ्वी की घूर्णन गति द्वारा निर्धारित होती है। विषुवतीय निम्नदाब क्षेत्र से ऊपर उठी हवाएं ऊपरी वायुमंडल में ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती है। लेकिन पृथ्वी के घूर्णन बल के कारण पूर्व की ओर विक्षेपित होने लगती है। इस बल को सबसे पहले फ्रांसीसी वैज्ञानिक कोरिऑलिस ने बताया था, इसी कारण इस बल का नाम कोरिऑलिस बल पड़ा। कोरिऑलिस बल के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में पवन अपनी दायीं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर विक्षेपित हो जाती है। इसे फेरल का नियम भी कहते हैं। यह प्रभाव विषुवत रेखा पर सबसे कम तथा ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है।

5. निम्नलिखित में से किस देश की मृत सागर के साथ भूमि सीमा नहीं है?

(a) लेबनान

(c) इजराइल

(b) जॉर्डन

(d) फिलिस्तीन

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): मृत सागर को अरबी शब्द ‘अल-बैर अल-मयित’ से भी संबोधित किया जाता है। जिसका अर्थ ‘मौत का सागर’ है। मृत सागर को साल्ट सी भी कहा जाता है। यह पश्चिमी एशिया में स्थित है। इसकी सीमाएं पूर्व में जॉर्डन, पश्चिम में इजराइल एवं फिलिस्तीन से लगती हैं। यह जॉर्डन की रिफ्ट घाटी में स्थित है, इसकी सहायक नदी जॉर्डन नदी है। लेबनान की भूमि सीमा मृत सागर से नहीं लगती है।

6. इल्मेनाइट जो कि भारतीय तटीय रेखा के साथ व्यापक रूप से वितरित है, किसका खनिज है?

(a) टंग्स्टन

(b) टाइटेनियम

(c) गैलियम

(d) टिन

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): इल्मेनाइट एक टाइटेनियम-लौह ऑक्साइड खनिज है जिसका आदर्श सूत्र FeTiO3 है। यह एक कमजोर चुंबकीय काला या स्टील-ग्रे ठोस है। इल्मेनाइट टाइटेनियम का सबसे महत्वपूर्ण अयस्क है और टाइटेनियम डाइऑक्साइड

का मुख्य स्रोत है, जिसका उपयोग पेट, प्रिंटिंग स्याही, कपड़े, प्लास्टिक, कागज, सनस्क्रीन, भोजन और सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है।

निम्नलिखित तुलना के आधार पर हिमालयी नवी की प्रायद्वीपीय नदी से तुलना करें:

1.अधिकांश हिमालयी नदियाँ बारहमासी हैं, जबकि अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ वर्षा पर निर्भर हैं।

2.हिमालयी नदी की ढाल प्रायद्वीपीय नदी की तुलना में अधिक खड़ा है।

3.प्रायद्वीपीय नदी हिमालयी नदी की तुलना में अपने रास्ते में अधिक क्षरण का कारण बनती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): हिमालयन तथा प्रायद्वीपीय नदियों की तुलना निम्न रूप में देखी जा सकती है।

     पक्ष

 

       हिमालयी नदी

 

  प्रायद्वीपीय नदी

 

1.उद्गम स्थल

 

हिम नदियों से ढके हिमालय पर्वत

 

प्रायद्वीपिय पठार व मध्य उच्चभूमि

 

2.

 

प्रवाह प्रवृत्ति

 

बारहमासी हिमनद व वर्षा से जल प्राप्ति निर्भर

 

मौसमी : मानसून वर्षा पर

 

3.अप्रवाह के प्रकार

 

पूर्ववर्ती व अनुवर्ती मैदानी भाग में वृक्षाकार प्रारूप

 

अध्यारोपित, पुनर्युवनित नदियां वरीय व आयताकार प्रारूप बनाती हुई

 

4.नदी की प्रकृति

 

लंबा मार्ग, उबड़-खाबड़ पर्वतों से गुजरती नदिया अपरदन व नदी अपहरण, मैदानों में जल मार्ग बदलना | | तथा विसर्प बनाना

 

सुसमायोजित घाटियों के साथ छोटे, निश्चित मार्ग

 

    
5.जलग्रहण क्षेत्र

 

बहुत बड़ी द्रोणी

 

| अपेक्षाकृत छोटी द्रोणी

 

6.नदी की आयु

 

युवा क्रियाशील व | घाटियों को गहरा करना

 

प्रवणित परिच्छेदिका वाली प्रौढ़ नदिया, जो अपने आधार तल पर पहुंची है।

 

  • इस तरह कथन 1 एवं 2 सही है।

8. गंगा के मैदान को एक —– के रूप में वर्णित किया गया है।

(a) पेडीप्लेन के रूप में वर्णित

(b) पेनिप्लेन

(c) जियोसिन्क्लाइन

(d) कार्स्ट प्लेन

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): गंगा के मैदान को एक जियोसिनक्लाइन के रूप में वर्णित किया गया है।

गंगा का मैदान मूलतः एक भू-अभिनति गर्त है, जिसका निर्माण मुख्य रूप से हिमालय पर्वतमाला निर्माण प्रक्रिया के तीसरे चरण में लगभग 6 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था। हिमालय पर्वत की उत्पत्ति के पश्चात उसके दक्षिण से तथा प्राचीन शैलों से निर्मित प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर में, दोनों उच्च स्थलों से निकलने वाली नदियों सिंधु, गंगा बह्मपुत्र आदि द्वारा जमा की गई जलोढ़ मिट्टी के जमाव से उत्तर के विशाल मैदान का निर्माण हुआ है। अतः गंगा के मैदान को जियोसिनक्लाइन के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

  • पेनिप्लेन- नदियां अपने अपरदन चक्र की अंतिम अवस्था में जिस प्रकार के मैदान का निर्माण करती हैं। उसे नेनोप्लेन या समप्राय मैदान भी कहा जाता है।
  • पेडीप्लेन- शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क प्रदेशों में पवन की अपरदन क्रिया के फलस्वरूप निर्मित मैदान को पेडीप्लेन कहा जाता है।
  • काटं मैदान चूना पत्थर क्षेत्रों में वर्षा जल या भूमिगत जल की विलयन क्रिया के फलस्वरूप निर्मित मैदान की कार्स्ट मैदान कहा जाता है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सी एक मीठे पानी की झील है?

(a) चिलिका

(b) सांभर

(c) वूलर

(d) लोकताक

(c) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक

  • Answer (e): भारत की सबसे बड़ी झील ओडिशा की चिल्का झील है, जो खारे पानी की लैगून झील है। भारत की मुख्य भूमि पर स्थित वृहतम झील सांभर है।
  • यह खारे पानी की झील है।
  • भारत की सबसे बड़ी ताजे (मीठे पानी की झील वुलर झील (जम्मू-कश्मीर) है।
  • पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक (मणिपुर) है।
  • उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि दिए गए विकल्पों में वूलर एवं लोकटक दोनों मीठे पानी की झीलें हैं, अतः अभिष्ट उत्तर (e) होगा।

मीठे पानी की झीलें                         खारे पानी की झीलें

  • डल झील (जम्मू-कश्मीर) ढेबर झील (राजस्थान)
  • कोलेरू (आंध्र प्रदेश) पुलिकट झील (आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा)
  • सॉगमो झील (केरल) वेंबनाद झील (सिक्किम)
  • भीमताल झील (उत्तराखण्ड) पंचभद्रा झील (राजस्थान)

10. निम्नलिखित में से किस ग्रह का घनत्व सबसे कम है?

(a) पृथ्वी

(c) शुक्र

(b) मंगल

(d) शनि

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (d): परोक्त विकल्पों में से शनि ग्रह का घनत्व सबसे कम है। घनत्व के अनुसार ग्रहों काआरोही क्रम -शनि, अरूण, बृहस्पति, वरूण, मंगल, शुक्र, बुध, पृथ्वी इसका घनत्व सभी ग्रहों एवं जल से भी कम है। यानी इसे जल में रखने पर तैरने लगेगा।

इसकी विशेषता है- इसके तल के चारों ओर वलय का होना (मोटी प्रकाश वाली कुंडली)। वलय की       संख्या 7 है। यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई पड़ता है। यह आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। शनि को गैसों का गोला या गैलेक्सी समान ग्रह भी कहा जाता है। शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है, जो सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। टाइटन की खोज क्रिश्चियन हाइजेंस ने की। यह एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका पृथ्वी जैसा स्वयं का सघन वायुमंडल है। फोबे नामक शनि का उपग्रह इसकी कक्षा में घुमने की विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है। शनि अंतिम ग्रह है, जिसे खुली आंखों से देखा जा सकता है।

11.पश्चिमी सिंहभूम में स्थित चिरिया की सबसे प्रसिद्धविशेषता क्या है?

(a) लौह-अयस्क खनन

(b) बाँध

(c) पक्षी अभयारण्य

(d) राष्ट्रीय उद्यान

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): पश्चिम सिंहभूम में स्थित चिरिया लौह अयस्क खनन के लिए प्रसिद्ध है। चिरिया भारत के झारखण्ड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित एक जनगणना शहर है। 2 बिलियन टन लौह अयस्क के भंडार के साथ भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खदान यहां स्थित है। खदान का संचालन ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है। यह 479 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है।

12.पट्टीसीमा परियोजना निम्नलिखित में से किन नदियों के एकीकरण से जुड़ी है?

(a) कृष्णा और कावेरी

(b) कृष्णा और गोदावरी

(c) गोदावरी और महानदी

(d) गंगा और ब्रह्मपुत्र

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): पट्टीसीमा लिफ्ट सिंचाई परियोजना एक नदी को जोड़ने वाली परियोजना है जो गोदावरी नदी को कृष्णा नदी से जोड़ती है। यह दक्षिण भारत की पहली ‘नदी-जोड़ो’ परियोजना है। यह परियोजना देश में इस तरह की पहली सिंचाई परियोजना बन गई जो बिना किसी बजट वृद्धि के समय पर पूरी हो गई है। इसका नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है। इस परियोजना का उद्घाटन आंध्र प्रदेश vec a तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मार्च 2016 में किया था, जबकि यह परियोजना एक साल के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई थी।

13. निम्नलिखित में से कौन-से कथन एस्कर और ड्रमलिन के संबंध में हैं?

1. एस्कर क्रूड बेडेड बजरी और रेत की लकीरें हैं।

2.इमलिन ज्यादातर बोल्डर और मिट्टी के बने होते हैं।

3. अंडे की टोकरी स्थलाकृति एस्करयुक्त इलाकों की विशेषता है।

4. जबकि एस्कर ग्लेशियरों की धाराओं द्वारा निर्मित होते हैं. ड्रमलिन ग्लेशियर की क्रिया से उत्पन्न होते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें।

(a) 1.2 और 3

(b) 1.2 और 4

(c) केवल 3 और 4

(d) केवल 1 और 2

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): एस्कर एक विशिष्ट स्थलाकृति है, जो न तो पूर्णतः स्तारित है और न पूर्णतः अस्तरित। यह उच्च हिमानी नदी प्रवाह का प्रमाण है और हिमानी जलोड़ निक्षेप से विकसित होती है। हिमानी के दबाव से तापीय वृद्धि होती है, जिससे तली पर जल प्रवाह प्रारंभ हो जाता है, जिसके कारण जलीय अपरदन की क्रिया होने लगती है और जलोढ़ के निक्षेप से हिमानी के मध्य एक लंबे संकरे. तीव्र ढालयुक्त कटकनुमा स्थलाकृति विकसित होती है।

  • इसकी रचना बजरी, रेत और कंकड़ पत्थर से होती है। यह हिमानी समापन के बाद विकसित स्थलाकृति है। इस प्रकार प्रथम कथन सत्य है।
  • ड्रमलिन प्रमुख निक्षेपित स्थलाकृति है। यह उल्टे नाव के आकार की स्थलाकृति है, जिसका विकास अंतिम हिमोढ़ के पूर्व होता है। यह बोल्डर-मिट्टी का ही छोटे टीलों के रूप में निक्षेप है। यह देखने में उल्टे नाव के समान लगता है। इस प्रकार दूसरा कथन भी सत्य है।
  • अंडे की टोकरी स्थलाकृति एस्करयुक्त इलाकों की न होकर ड्रमलिन की विशेषता है। जहां ड्रमलिन के झुण्ड पाए जाते हैं, वहां की भू-आकृति ऐसी लगती है, जैसे किसी टोकरी में अंडे रखे हुए हैं। इस तरह तीसरा कथन गलत है।
  • एस्कर ग्लेशियरों की धाराओं द्वारा निर्मित होते हैं, ड्रमलिन ग्लेशियर की क्रिया से उत्पन्न होते हैं।
  • उपरोक्त व्याख्या से स्पष्ट है कि कथन पहला, दूसरा एवं एवं चौथा सत्य है। इसलिए अभीष्ट उत्तर (b) होगा।

14. भूमिगत कोयले का दहन किस राज्य में होता है?

(a) पश्चिम बंगाल

(b) बिहार

(d) ओडिशा

(c) झारखण्ड

(c) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): कोयला एक ठोस कार्बनिक पदार्थ 4/8 जिसको ईंधन के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। ऊर्जा के स्रोत के रूप में कोयला अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का आधे से ज्यादा की पूर्ति कोयले से होती है। यह वनस्पति से बनता है। कोयला गोंडवाना युगीन चट्टानों में मिलता है। गोंडवाना युगीन चट्टानों का सबसे प्रमुख क्षेत्र पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा ओडिशा राज्य है। यहां कुल भंडार का 76% भाग पाया जाता है। भूमिगत कोयले का दहन झारखण्ड राज्य के झरिया में पिछले 100 सालों से हो रहा है, अब यह आग झरिया शहर तक पहुंच गई है। आग बुझाने के सारे प्रयास विफल हो चुके हैं। भूमिगत आग के कारण कोलियरी के आस-पास बसी एक दर्जन बस्तियां खत्म हो चुकी हैं। हर तरफ आग की लपटें और गैस धुएं से आस-पास के इलाके में भयावह स्थिति हो गई है।

15. दामोदर, कोयल और सुवर्णरखा नदियाँ निम्नलिखित में से किससे निकलती हैं?

(a) दक्कन का पठार

(b) सेंट्रल हाइलैंड

(c) छोटानागपुर पठार (d) मेघालय का पठार

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक Answer (c): दामोदर, कोयल, तथा सुवर्णरेखा नदियां छोटानागपुर पठार से निकलती हैं। दामोदर नदी झारखण्ड के लातेहार जिला के टोरी नामक स्थल से निकलती है। दामोदर नदी को बाढ़ के प्रकोप के कारण बंगाल का शोक कहा जाता था। लेकिन आजादी के बाद 1948 ई में भारत का पहला बहुद्देशीय ‘दामोदर घाटी परियोजना’ (DVC) की स्थापना हुई। इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, जल-विद्युत उत्पादन था। दामोदर घाटी परियोजना का निर्माण अमेरिका के टेनेसी घाटी परियोजना मॉडल के आधार पर स्थापित किया गया है। स्वर्ण रेखा नदी छोटानागपुर पठार के रांची के पास नगड़ी गांव से निकलती है। यह नदी झारखण्ड की एक मात्र नदी है जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है। कोयल (दक्षिणी कोयल) नदी छोटानागपुर पठार के रांची से नगड़ी गांव से ही निकलती है अर्थात् स्वर्ण रेखा तथा दक्षिणी कोयल नदियों का उद्गम एक हीं स्थान पर झारखण्ड में है। दक्षिणी कोयल का मुहाना शंख नदी है, तथा लोहरदगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, रांची जिलों में उसका अपवाह क्षेत्र है।

भूगोल (Geography) BPSC 66th


16. भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से जापान का सबसे बड़ा द्वीप है

(a) होकैडो

(b) होंशु

(c) शिकोकु

(d) क्युशु

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): होन्शु जापान का सबसे बड़ा द्वीप (227,960 km2 ) है। यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है।

17. ग्रीनलैंड निम्न देशों में से किस देश का भाग है?

(a) डेनमार्क

(b) फिनलैंड

(c) कनाडा

(d) युनाइटेड किंगडम

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): ग्रीनलैंड (लोगों की भूमि) डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा एवं आर्कटिक द्वीप समूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।

18. निम्न में से किस महाद्वीप में सबसे अधिक देश हैं?

(a) यूरोप

(b) एशिया

(c) अफ्रीका

(d) उत्तरी अमेरिका

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): विश्व के सात महाद्वीपों में अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक देश (54 देश) हैं। इसके एशिया में 52 देश, यूरोप में 49 देश तथा उत्तरी अमेरिका में 23 देश हैं।

19. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य के आदिवासियों की आबादी का प्रतिशत उसकी कुल आबादी की तुलना में सबसे अधिक है?

(a) अरूणाचल प्रदेश

(b) नागालैंड

(c) मिजोरम

(d) मेघालय

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): वर्तमान मिजोरम की लगभग 95% जनसंख्या विविध आदिवासी मूल की है, जो राज्य में बसती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 1,091,014 थी। यह देश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है।

20.निम्न कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में से कौन-सा क्षेत्र कर्नाटक में नहीं है?

(a) चिकमंगलूर

(b) कूर्ग

(c) बाबा बुदनगिरी

(d) पुलनेज

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (d): पुलनेज कर्नाटक राज्य में नहीं है। अन्य सभी कर्नाटक राज्य में स्थित प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्र हैं। कोडगु, चिकमगलूर और हासन कर्नाटक में मुख्य कॉफी उत्पादक क्षेत्र हैं।

21. भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से भारत के निम्न जिलों में से कौन-सा जिला सबसे बड़ा है?

(a) लेह

(b) कच्छ

(c) जैसलमेर

(d) बाड़मेर

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): 31 अक्टूबर, 2019 से लेह भारत का सबसे बड़ा जिला बन गया है। हालांकि इसका कुछ भाग चीन के अधीन है। अब कच्छ जिला (गुजरात) 45.652 वर्ग किमी. के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। जैसलमेर -38,401 वर्ग किमी. एवं बाड़मेर-28387 वर्ग किमी. में विस्तृत हैं।

22. भारत के किस राज्य में वन्यजीव अभयारण्य सबसे अधिक संख्या में हैं?

(a) कर्नाटक

(b) तमिलनाडु

(c) महाराष्ट्र

(d) मध्य प्रदेश

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): दिए गए विकल्पों में महाराष्ट्र राज्य में राज्य में सबसे अधिक वन्यजीव अभयारण्य हैं। महाराष्ट्र में लगभग 40 वन्य जीव अभ्यारण्य हैं। संपूर्ण भारत में सबसे अधिक वन्यजीव अभ्यारण्य अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 96 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।

23. निम्न हिमालय पर्वतश्रेणियों में से किस पर्वतश्रेणी को अटल टनल पार करती है?

(a) जास्कर

(b) पश्चिमी पीरपंजाल

(c) लद्दाख

(d) पूर्वी पीरपंजाल

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (d): अटल टनल सुरंग (जिसे रोहतांग सुरंग के रूप में भी जाना जाता है) भारत के हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में रोहतांग दर्रे के तहत निर्मित एक राजमार्गीय सुरंग है। यह भारत की सबसे लंबी टनल सुरंग (9.02 किमी.) है। इसकी शुरूआत जून, 2010 में हुई थी और 3 अक्टूबर, 2020 से संचालन शुरू हो गया था।

24. निम्न राज्यों में से कौन-सा राज्य भारत में सर्वाधिक सौर उर्जा का उत्पादक है?

(a) तेलंगाना

(b) कर्नाटक

(c) आन्ध्र प्रदेश

(d) राजस्थान

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): दक्षिण-पश्चिमी राज्य कर्नाटक भारत के सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाले राज्यों की सूची में शामिल है। लगभग 7,100MW की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमत के साथ कर्नाटक अन्य राज्यों से आगे है। राजस्थान में देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सौर ऊर्ज उत्पादन की उच्च क्षमता है।

भूगोल (Geography) BPSC 65th

25. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से सीमारहित सबसे बड़ा देश है?

(a) न्यूजीलैंड

(b) फिलिपीन्स

(c) जापान

(d) क्यूबा

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): दिये गये विकल्पों में भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से सीमारहित सबसे बड़ा देश जापान है।

देश                                                 क्षेत्रफल

जापान                                           377915 किमी.

फिलीपींस                                      300.300 किमी.

न्यूजीलैण्ड                                    270,467 किमी.

क्यूबा                                             109844 किमी.’

26. सर्वाधिक उत्तरी दक्षिणी (अक्षांशीय) लम्बाई वाली सीमा वाला देश है

(a) रूस

(b) चिली

(c) चीन

(d) ब्राजील

(c) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): सर्वाधिक उत्तरी दक्षिणी (अंक्षाशीय) लम्बाई वाली सीमा वाला देश चिली है। इसकी उत्तरी दक्षिणी सीमा की लम्बाई 4620 किमी. है।

27. निम्नलिखित में से किस देश में सबसे अधिक संख्या में द्वीप है?

(a) फिलिपीन्स

(b) इन्डोनेशिया

(c) मालदीव

(d) क्यूबा

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (b): दिये गये विकल्पों में से इंडोनेशिया में सर्वाधिक द्वीप (17508) है।

देश                                                         द्वीपों की संख्या

(1) स्वीडन                                              221,800

(2) नावें                                                  55,000

(3) कनाडा                                             52,455

(4) इण्डोनेशिया                                    17,508

(5) ऑस्ट्रेलिया                                      8222

28. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है?

(a) स्पेन

(b) ग्रीस

(c) न्यूजीलैंड

(d) ईरान

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (d): ईरान विश्व का सर्वाधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है। यहां सम्पूर्ण विश्व का लगभग 90 प्रतिशत केसर उत्पादित होता है। केसर एक सुगंध देने वाला पौधा है। इसके पुष्प के वर्तिकाग्र को केसर, कुमकुम, जाफरान अथवा सैफन कहते है। यह इरेड़सी कुल की क्रोकस सैटाइवस नामक वनस्पति है जिसका मूल स्थान दक्षिणी यूरोप है। भारत में इसका उत्पादन जम्मू के किश्तवार तथा कश्मीर के पामपुर के सीमीत क्षेत्रों में होता है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक यूरेनियम उत्पादन करने वाला देश है?

(a) कजाकिस्तान

(b) कनाडा

(c) ऑस्ट्रेलिया

(d) फ्रांस

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (a): विश्व का सबसे अधिक यूरेनियम उत्पादन करने वाला देश कजाकिस्तान है। कजाकिस्तान ने 2005 से 2015 तक यूरेनियम उत्पादन में 39 प्रतिशत की वृद्धि की है। पूरी दुनिया का 70 फीसदी यूरेनियम का उत्पादन तीन देशों कजाकिस्तान, कनाड़ा और आस्ट्रेलिया में होता है। वर्ष 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी द्वारा कजाकिस्तान के ‘ओस्कोमैन’ शहर में यूरेनियम बैंक स्थापित किया गया है।

30. कन्याकुमारी से सटी पहाड़ियां है

(a) अन्नामलाई पहाड़ियां

(b) नीलगिरि पहाड़ियां

(c) कार्डेमम पहाड़ियां

(d) शेवारॉय पहाड़ियां

(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Answer (c): कन्याकुमारी से सटी हुई पहाड़ियां कार्डमम पहाड़ियां हैं। कन्याकुमारी जो कि भारत का मुख्य भूमि पर सबसे दक्षिणी बिन्दु है, वह कार्डेमम पहाड़ियों का दक्षिणी बिन्दु है। कार्डेमम पहाड़ियों का विस्तार पश्चिमी घाट तक है।

………………………………..

Download pdf click hear