Mission Inspiration4

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने
आज सुबह( 5:33 बजे)इतिहास रच दिया। पहली बार 4 आम लोगों(first all-civilian mission)को अंतरिक्ष में भेजा गया है।तीन दिन के इस मिशन को Inspiration4 नाम दिया गया।

ये अंतरिक्ष यात्री करीब 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में पहुंचेंगे। 2009 के बाद पहली बार इंसान इतनी ऊंचाई पर होगा। मई 2009 में वैज्ञानिक हबल टेलिस्कोप की रिपेयरिंग के लिए 541 किलोमीटर की ऊंचाई पर गए थे। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अंतरिक्ष यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन यह 408 किलोमीटर की ऊंचाई पर है।

धरती की कक्षा में जाने वाला ये पहला नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट्स का क्रू है। इस मिशन के चारों सदस्य इससे पहले कभी अंतरिक्ष में नहीं गए हैं। चारों आम लोग हैं।इससे पहले ब्लू ओरिजिन और वर्जिन स्पेस शिप ने भी प्राइवेट स्पेस टूरिज्म की शुरुआत करते हुए उड़ान भरी थी, लेकिन ये दोनों स्पेसक्राफ्ट एज ऑफ स्पेस तक ही गए थे।
ब्लू ओरिजिन और वर्जिन स्पेस शिप के मिशन कुछ मिनटों के ही थे। वे लोग स्पेस में गए और कुछ मिनटों बाद दोबारा धरती पर लौट आए, लेकिन ये मिशन तीन दिन का है।

चारों लोग ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में पंहुचें। ये स्पेसक्राफ्ट एक साथ 7 लोगों को स्पेस में ले जा सकता है। ये मनुष्य को स्पेस में ले जाने वाला पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट भी है। इसे फॉल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च किया गया।